AC Discount: गर्मियों की तपन बढ़ने के साथ ही कूलिंग प्रोडक्ट्स की मांग भी तेज़ी से बढ़ गई है। ऐसे में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपने ग्राहकों के लिए SASA Sale की शुरुआत की है, जिसमें खास तौर पर 1.5 टन स्प्लिट एसी पर भारी छूट दी जा रही है। इस सेल में ग्राहक न केवल फ्लैट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट्स के जरिए भी काफी बचत कर सकते हैं।
LG 1.5 टन डुअल इनवर्टर स्प्लिट AC
LG के इस हाई-परफॉर्मेंस डुअल इनवर्टर स्प्लिट एसी की मूल कीमत ₹84,990 है, लेकिन Flipkart पर यह अब 55% छूट के बाद सिर्फ ₹37,690 में उपलब्ध है। ग्राहक बैंक ऑफर के जरिए ₹1,000 की अतिरिक्त छूट और ₹5,600 तक का एक्सचेंज ऑफर भी पा सकते हैं। इस एसी में Virat Mode जैसी एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी शामिल है।
Godrej 1.5 टन 5-in-1 कनवर्टेबल स्प्लिट AC
Godrej का यह कनवर्टेबल स्प्लिट एसी ₹45,900 की कीमत पर लिस्टेड है, लेकिन Flipkart की सेल में 29% छूट के साथ यह सिर्फ ₹32,490 में उपलब्ध है। इसमें भी ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट और ₹5,600 का एक्सचेंज ऑफर शामिल है
MarQ by Flipkart 1.5 टन स्प्लिट AC
यदि आपका बजट सीमित है, तो Flipkart का खुद का ब्रांड MarQ एक शानदार विकल्प हो सकता है। इस एसी की मूल कीमत ₹48,999 है, लेकिन SASA Sale के दौरान 59% की छूट के साथ इसे केवल ₹19,990 में खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर लागू करने के बाद इसकी कीमत करीब ₹14,000 तक आ सकती है।
Voltas 1.5 टन स्प्लिट AC
Voltas, जो एयर कंडीशनिंग सेगमेंट में एक भरोसेमंद नाम है, का यह एसी ₹62,990 की कीमत पर उपलब्ध है। सेल में 47% छूट के बाद अब यह सिर्फ ₹32,990 में मिल रहा है। इसमें भी ₹5,600 का एक्सचेंज ऑफर लागू है।
Blue Star 1.5 टन 5-Star स्प्लिट AC
ब्लू स्टार का यह स्मार्ट एसी जिसकी मूल्य ₹75,000 है, अब 40% छूट के साथ सिर्फ ₹44,490 में मिल रहा है। इस वेरिएंट में Wi-Fi कंट्रोल जैसी स्मार्ट सुविधाएं और 5-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है। एक्सचेंज ऑफर में यहां भी ₹5,600 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।






