Kal Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में कल 22 अप्रैल 2025 को मौसम का मिजाज काफी अलग-अलग रहेगा। एक ओर उत्तर और पश्चिम भारत भीषण गर्मी और लू से झुलसता रहेगा, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में बारिश और ठंडी हवाएं कुछ राहत दे सकती हैं।
दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट
दिल्ली NCR में कल अधिकतम तापमान 41-43°C रहेगा। और न्यूनतम तापमान 24-26°C रहने की संभावना है। हवा की गति: 10-15 किमी/घंटा रहेगी। IMD ने लू को लेकर चेतावनी जारी की है।
राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर में तापमान 46°C तक जा सकता है। पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है । लू और अत्यधिक गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
लखनऊ में मौसम गर्म रहेगा। तापमान 40-42°C रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। हल्की बारिश से कुछ हद तक राहत मिल सकती है
पंजाब और हरियाणा का मौसम
पंजाब और हरियाणा में गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 40-42°C रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी आएगी।






