Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे-19 पर सेक्टर-58 के कट के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे में शामिल अर्टिगा और हेक्टर गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, और अर्टिगा गाड़ी में आग भी लग गई। हादसा उस वक्त हुआ जब अर्टिगा कार में सवार पांच लोग अपनी नाइट शिफ्ट खत्म कर जेसीबी कंपनी से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही हेक्टर गाड़ी से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा पलटकर आग की चपेट में आ गई, और उसमें बैठे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।






