Haryana High Alert: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर हरियाणा में हाई अलर्ट है। पंचकूला जिले के अंतर्गत आने वाले पिंजौर में पुलिस ने हाई अर्ट के चलते दुकानदारों को दुकान बंद करने का निर्देश दिया है।
पुलिस ने दुकानें बंद करने के दिए निर्देश
पुलिस की गाड़िया और पैदल कर्मचारी दुकानदारों को दुकान बंद करने के लिए कह रहे हैं। लाउडस्पीकर के द्वारा दुकानदारों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि जिला प्रशासन की तरफ से सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलने के लिए कहा गया है।
हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि दुकानों को बंद करने के लिए उनके पास ऑफिशियल तौर पर कोई सूचना नहीं है। पुलिस द्वार उन्हें दुकान बंद करने को कहा जा रहा है।






