Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश, जानें अगले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। खेतों में हरियाली छा गई है और ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। खेतों में हरियाली छा गई है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

1 जून से 16 जुलाई तक हरियाणा में सामान्य से 38% अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में जहां औसतन 128.7 मिमी बारिश होती है, इस बार अब तक 178.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश के 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि 8 जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है। आने वाले तीन दिनों में भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

18 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

18 जुलाई को हरियाणा के 14 जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुग्राम, , फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत के 25-50 प्रतिशत हिस्सों में होगी।

इसके अलावा, 8 जिलों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, इनमें हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले शामिल हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

19 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

19 जुलाई को मौसम थोड़ी राहत देगा, लेकिन कुछ जिलों में फिर भी अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी। अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के 25-50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश संभावित हैं। रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और फरीदाबाद में हल्की बारिश हो सकती है।

20 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

20 जुलाई को भी हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के 25-50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश संभावित हैं। फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।

 

About the Author