Haryana Weather Today: हरियाणा में आज यानी बुधवार को बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा गुरुवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल, मौसम साफ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि प्रदेश में आज यानी 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी है। वहीं गुरुवार यानी 20 फरवरी को हरियाणा के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी और प्रदेश के लोगों को एक बार फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, 21 फरवरी से मौसम साफ रहेगा और 28 फरवरी तक बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान
हरियाणा में आज सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।






