Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। देखिए आज कहां-कहां पर बारिश होगी।
मौसम का पूर्वानुमान
11 मई को हरियाणा के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवलव व मेवात में आंधी, बिजली गरज और चमक के साथ 40 से 50 km प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं 12 से 13 मई को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार है।
12-13 मई को तीन-तीन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इसके अलावा 13 मई को भी पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में ड्राई रहने की संभावना है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने के आसार है।








