Haryana Weather Update: हरियाणा में 26 और 27 फरवरी को आंधी-तूफान के साथ आ सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में 26 और 27 फरवरी को बारिश होगी। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आज और कल मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम मध्यम गति से हवाएं चलेंगी। जिससे मौसम ठंडा रहेगा ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में 26 और 27 फरवरी को बारिश होगी। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आज और कल मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम मध्यम गति से हवाएं चलेंगी। जिससे मौसम ठंडा रहेगा और दिन में धूप खिलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में 26 और 27 फरवरी आंधी तूफान और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाएं रहेंगे। जिसके चलते बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, अभी मौसम विभाग ने 28 फरवरी के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

हरियाणा में 26 फरवरी कहां होगी बारिश

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 फरवरी को पंचकुला, अम्बाला और यमुनानगर जिले और राजधानी चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तूफान/बिजली गिरने की संभावना है।

हरियाणा में 27 फरवरी को कहां होगी बारिश

इसके अलवा प्रदेश में 27 फरवरी को चंडीगढ़, पंचकुला में कुछ स्थानों पर मध्यम से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बारिश होगी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

हरियाणा में आज यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि 26 और 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 22- 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author