Haryana Weather Update: हरियाणा के 12 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा में 2 दिन के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू को ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा में 2 दिन के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हरियाणा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए फतेहाबाद में स्कूलों का समय भी बदल गया है।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 20 मई को हरियाणा के 12 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रातें भी गर्म रहने वाली है।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

वहीं 21 मई को हरियाणा के 13 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

लेकिन 22 मई को मौसम सामान्य रहने वाला है। 23 मई को प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में मौसम बदलेगा। इसके तहत बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा में सबसे गर्म रहा हिसार

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

हरियाणआ के अधिकतम तापमान में सोमवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। इधर, हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। हिसार का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
About the Author