Haryana Weather: हरियाणा के किसान अगले 3-4 दिन भूलकर भी न करें ये काम, IMD ने मौसम को लेकर जारी किया ताजा अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार रात से ही तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही इन ठंडी हवाओं ने अचानक से ठंड बढ़ा दी है। जिसके ...

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार रात से ही तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही इन ठंडी हवाओं ने अचानक से ठंड बढ़ा दी है। जिसके चलते रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि, दिन में तेज धूप खिली रहेगी, लेकिन इसके बाद भी हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। वहीं, रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

9 से 12 मार्च के बीच आ सकते हैं दो 2 पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो सकते हैं। इनके एक्टिव होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। हालांकि, मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा। होली के बाद लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

किसान न करें फसलों की सिचाई 

खबरों की मानें, तो हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है। उनका कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों तक सिंचाई न करें। ऐसा इसलिए है, क्योंकि तेज हवाएं पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके साथ ही किसानों को गेहूं की फसल की लगातार निगरानी करने की भी सलाह दी गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेने के बाद ही उचित कदम उठाएं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author