Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में ओलावृष्टि से खराब हुई किसानों की फसल, आज भी 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में आज यानी शनिवार के तड़के भी बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम पूरी तरह से बदल गया है और शुक्रवार की रात बारिश के साथ ओले भी गिरे है। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई ...

Haryana Weather: हरियाणा में आज यानी शनिवार के तड़के भी बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम पूरी तरह से बदल गया है और शुक्रवार की रात बारिश के साथ ओले भी गिरे है। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं आज मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

दरअसल, मौसम विभाग ने अंबाला और यमुनानगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, करनाल और पंचकूला में बारिश का यलो अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसी बीच आज सुबह 5 बजे सोनीपत, रोहतक और महम में तेज बारिश हुई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

शुक्रवार की रात इन जगहों पर हुई ओलावृष्टि

वहीं, शुक्रवार को हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, महम और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि देखने को मिली। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में तेज बारिश हुई। वहीं ओलावृष्टि की वजह से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसान परेशान है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो अपनी फसलों को कैसे बचाएं।

कल से साफ रहेगा मौसम 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मौसम विभाग का कहना है कि 2 मार्च से मौसम साफ रहेगा। हालांकि, तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। लेकिन दिन में धूप खिलने की वजह से तापमान सामान्य रहेगा। प्रदेश में 6 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान 

हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। आज के तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

 

About the Author