Haryana Weather: हरियाणा में 34°C पार पहुंचा पारा, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

  हरियाणा में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। बीते दिन 20 मार्च को फरीदाबाद हरियाणा का सबसे गर्म शहर रहा। ...

 

हरियाणा में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। बीते दिन 20 मार्च को फरीदाबाद हरियाणा का सबसे गर्म शहर रहा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

फरीदाबाद में तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब मौसम साफ होने से गर्मी ने दस्तक दे दी है। खासकर दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाती है। अगर आने वाले हफ्ते की बात करें तो तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

राज्य के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा
चंडीगढ़ — 31.1 डिग्री
अंबाला — 31.2 डिग्री
हिसार — 32.8 डिग्री
करनाल — 30.2 डिग्री
नारनौल — 32.2 डिग्री
रोहतक — 30.6 डिग्री
भिवानी — 32.3 डिग्री
सिरसा — 32.6 डिग्री
फरीदाबाद — 34.8 डिग्री
फतेहाबाद — 30 डिग्री
गुरुग्राम — 31.9 डिग्री
कुरुक्षेत्र — 30.7 डिग्री
महेंद्रगढ़ — 33 डिग्री
पंचकूला — 31.2 डिग्री

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

रात्रि तापमान में होगी बढ़ोतरी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदर खीचड़ के मुताबिक 21 मार्च तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में समय-समय पर बदलाव की संभावना के चलते हल्की हवाएं चलने के आसार है।

उत्तर-पूर्वी हवाओं की वजह से वातावरण में नमी बढ़ने की उम्मीद है और 21 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे। जिसकी वजह से रात के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी के आसार है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author