Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 29 अप्रैल तक गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने 13 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है।
प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल के लिए यलो अलर्ट है। 26 से 28 अप्रैल तक प्रदेश के 16 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद ) में यलो अलर्ट रहेगा। वहीं 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल) को ग्रीन जोन में रखा है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल के दौरान खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान 25 व 26 अप्रैल को उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है
परंतु 27 अप्रैल को हवा में बदलाव से आंशिक बादल तथा 28 व 29 अप्रैल को फिर से पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम गर्म संभावित ।
तापमान में बढ़ोतरी की संभावना से इस दौरान बीच बीच में गर्म धूल भरी हवाएं अर्थात लू भी चलने की संभावना है। परंतु 30 अप्रैल के बाद पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव संभावित।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार







