Haryana School New Guideline: हरियाणा में गर्मी आग की तरह बरस रही है। तापमान बढ़ने से लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने बच्चों की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
पानी पीने की याद दिलाने के लिए घंटी बजाए
किसी भी स्थिति में स्टूडेंट्स को धूप में न बैठाया जाए और न ही कोई कार्यक्रम खुले आसमान के नीच आयोजित किया जाए। पीने के स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था हर स्कूल में अनिवार्य की गई है। हर स्कूल को दिन में कम से कम 3 बार पानी पीने की याद दिलाने के लिए घंटी बजाने का निर्देश दिया गया है।
वहीं स्टूडेंट्स की खिड़कियों को एल्युमिनियम फॉइनल, गत्ता या पर्दों से ढकने के निर्देश दिए हैं ताकि गर्म हवाओं से क्लास सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा विद्यार्थियों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े। घर से बाहर निकलते समय सिर को ढकने और संतुलित भोजन करने की सलाह दी गई है।






