Haryana School Holiday: हरियाणा के छात्रो के लिए अच्छी खबर है। मार्च के महीने में छुट्टियों का विवरण सामने आया है। पांचवी तक बच्चों को मार्च महीने में 15 से ज्यादा छुट्टियां मिलेंगी, वहीं छठी से ऊपर की क्लास के बच्चों को कम छुट्टियां मिलेंगी। इसका कारण स्कूल रिविजन पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में छुट्टियों की संख्या में कमी हो सकती है।
दरअसल, हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कुल 8 राजकीय अवकाश रहेंगे। 2 मार्च को रविवार, 8 मार्च को दूसरा शनिवार, 9 मार्च को रविवार, 14 मार्च को होली (फाग), 16 मार्च को रविवार, 23 मार्च को शहीदी दिवस/रविवार, 30 मार्च को रविवार और 31 मार्च को ईद उल फितर है।
10वीं और 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से
अधिकारियों ने बताया कि 22, 23 और 26 मार्च को को छुट्टी है, लेकिन एडमिट कार्ड की त्रुटियों को ठीक करने के लिए फैसला लिया गया है कि इन तीनों दिन भी संबंधित कार्यालय खुला रहेगा ताकि एडमिट कार्ड में होने वाली त्रुटि को सुधारा जा सके।






