Haryana Road Accident: हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस ने बच्ची को कुचला, मौत

Haryana Road Accident: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सवा 2 साल की मासूम बच्ची को स्कूल बस ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना पास लगे CCTV ...

Haryana Road Accident: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सवा 2 साल की मासूम बच्ची को स्कूल बस ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गन्नौर के गांव बड़ी की है। बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल जा रहे अपने भाई के पीछे दौड़कर बस तक पहुंची थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया है। वहीं परिजनों ने ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगया है। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। वड्राइवर ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

बच्ची के पिता प्रदीप कुमार ने बताया है कि उनकी 2 बेटियां थीं। बड़ी बेटी प्रांजल थी, जो सवा 2 साल की थी। वहीं, दूसरी बच्ची अभी तीन महीने की है। शुक्रवार को प्रांजल की दादी अपने पोते विहान को स्कूल बस में बैठाने गली से बाहर सड़क पर गई थीं।

वह अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता है। जब विहान को लेकर दादी निकलीं तो प्रांजल भी खेलती हुई दादी के पीछे बाहर निकल गई। दादी ने थोड़ी देर सड़क पर खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार किया। तब तक प्रांजल रोड के दूसरी ओर ही खड़ी रही।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 जब स्कूल बस आ गई और विहान को उसकी दादी ने बस में चढ़ा दिया तो प्रांजल भी रोड की दूसरी ओर से बस की ओर चल दी। वह बस के आगे से गुजर रही थी। इसी दौरान विहान को बैठाकर बस चल दी और चालक ने बस के आगे आ चुकी प्रांजल को देखा ही नहीं।

इससे बस की टक्कर प्रांजल को लगी, और बस के दोनों पहिए उसके ऊपर से निकल गए। एक्सीडेंट होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रांजल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author