Haryana Road Accident: हरियाणा के फतेहाबाद रोड पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां करीब डेढ़ बजे एक स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई है। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि छह दोस्त स्कॉर्पियो कार में सवार होकर सिरसा से वापस टोहाना की तरफ जा रहे थे।
रास्ते में जाते समय लॉर्ड कृष्णा स्कूल के पास फतेहाबाद रोड भूना के सामने गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
इस हादसे में नरेश और कृष्ण की मौके पर मौत हो गई। अन्य चारों को CHC भूना लाया गया। जहां से चारों को गंम्भीर हालत मे हिसार प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में सुखविंदर की मौत हो गई। जबकि, अन्य तीनों को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
खबरों की मानें, तो इस हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है।

ये छह दोस्त थे कार में सवार
-नरेश 29 साल पुत्र सतपाल निवासी गांव डांगरा
-विक्रम 30 साल
-कृष्ण 35 साल निवासी गांव अमानी
-ईश्वर 30 साल निवासी जमालपुर
-काला उम्र 35 साल गांव अंमानी
-सुखविन्द्र 28साल निवासी गांव चन्दड कलां
इन तीन दोस्तोंं की हुई मौत
नरेश
कृष्ण
सुखविंद्र






