Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 11.05.2025 @ सांय 7.25 बजे जारी..अगले तीन घंटों में कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज धूलभरी हवायों व गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना ।
मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है।
वहीं 15 जिलों पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 फीसदी बारिश की संभावना है।






