Haryana Property Tax: हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेगा नगर निगम, इस दिन से शुरू होगा एक्शन

Haryana Property Tax: हरियाणा की फरीदाबाद नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खबरों की मानें, तो निगम ने 2500 बकायेदारों को नोटिस जारी कर भुगतान जमा कराने के निर्देश दिए ...

Haryana Property Tax: हरियाणा की फरीदाबाद नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खबरों की मानें, तो निगम ने 2500 बकायेदारों को नोटिस जारी कर भुगतान जमा कराने के निर्देश दिए है। निगम ने वित्तीय वर्ष में करीब 180 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा था, लेकिन अभी तक केवल 110 करोड़ का टैक्स ही जमा हो पाया है। इसलिए चुनाव के बाद 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि इस लक्ष्य को पूरा किया जा सके और एक माह के भीतर बाकी का भुगतान वसूला जा सके।

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद जिले में साढ़े सात लाख प्रॉपर्टी आइडी हैं, जिनमें से दो लाख प्रॉपर्टी आइडी का सत्यापन हो चुका है। सत्यापन करा चुके लोग हाउस टैक्स जमा करा सकते हैं। निगम ने 50 हजार से ज्यादा बकाया वालों की अलग से लिस्ट तैयार की है। कार्रवाई के लिए चुनाव के बाद 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि, रोजाना बकायेदारों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा सके। वहीं कुछ आइडी ऐसी हैं, जिनमें मालिकों के नाम रिकॉर्ड नहीं हैं। इसलिए निगम की ओर से इन आइडी पर नोटिस जारी नहीं किए जा सकते। निगम चुनाव के बाद ऐसी प्रॉपर्टी आइडी को सही कराने का काम भी करेगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

छूट देने के बावजूद भी हाउस टैक्स जमा नहीं कराते लोग

प्रदेश सरकार की ओर से हाउस टैक्स में छूट दिए जाने के बावजूद लोग अपना टैक्स नहीं भरते हैं। सरकार ने 2023-24 में कुल संपत्ति कर पर ब्याज माफ कर दिया था। लेकिन, इसके बाद भी लोगों ने टैक्स भरने में उत्साह नहीं दिखाया। छूट का यह दौर पूरे साल चला। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद भी निगम ने टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया गया था। तब भी कोई खास असर नहीं दिखा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author