हरियाणापुलिसजॉब

Haryana Police Recruitment: 5500 कांस्टेबल पदों पर CET फेज-II के तहत आवेदन शुरू

Haryana Police Recruitment: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी करते हुए CET फेज-II के अंतर्गत हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 5500 पदों में 4500 पुरुष, 600 महिला कांस्टेबल और 400 हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए निर्धारित हैं। यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने दी।

ऑनलाइन आवेदन 11 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे और किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Haryana News: 2500 Patwaris to be appointed in Haryana, training complete – CM's big announcement
Haryana News: हरियाणा में 2500 पटवारियों की होगी नियुक्ति, ट्रेनिंग पूरी – CM का बड़ा ऐलान

BC-A, BC-B एवं EWS अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र 1 अप्रैल 2025 से 25 जनवरी 2026 के बीच जारी होने चाहिए, जबकि DSC और OSC के प्रमाण-पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होने आवश्यक हैं। ESM परिवार सदस्यों के प्रमाण-पत्र 12 जनवरी 2025 के बाद जारी या नवीनीकृत होने चाहिए।

विज्ञापन संख्या 14/2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भी नया आवेदन करना होगा और उन्हें आयु में छूट दी जाएगी। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी बाद में जारी होगी।

Haryana News: Rabi procurement begins in Haryana from April 1, special facilities in mandis
Haryana News: हरियाणा में रबी खरीद का आगाज 1 अप्रैल से, किसानों के लिए मंडियों में खास सुविधाएं

आयोग ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे आवेदन स्वयं भरें, क्योंकि किसी भी त्रुटि की स्थिति में सुधार का अवसर उपलब्ध नहीं होगा और आवेदन निरस्त माना जाएगा।

APK Scam Alert: 8th Pay Commission salary calculator link is being used for fraud, learn how to protect yourself
APK Scam Alert: 8th पे कमीशन सैलरी कैलकुलेटर लिंक से हो रही ठगी, जानिए बचाव के तरीके
Back to top button