Haryana: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिल्ली-बवाना गैंग से जुड़े बदमाश की गिरफ्तारी

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 को शनिवार तड़के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब खरखौदा क्षेत्र के बरोणा बाईपास पर मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी रवि उर्फ लांबा को घायल अवस्था में गिरफ्तार ...

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 को शनिवार तड़के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब खरखौदा क्षेत्र के बरोणा बाईपास पर मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी रवि उर्फ लांबा को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर हरियाणा पुलिस ने 20 हजार और दिल्ली पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

सुबह 3 बजे हुई मुठभेड़

घटना शनिवार सुबह करीब 3 बजे की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। एंटी गैंगस्टर यूनिट ने कार्रवाई करते हुए बरोणा बाईपास पर नाकाबंदी की, जहां रवि लांबा से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इलाज के लिए मेडिकल रेफर

घायल आरोपी को पहले खरखौदा सिविल अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल उसे कड़ी सुरक्षा में इलाज दिया जा रहा है और पूछताछ जारी है।

आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अजय धनखड़ ने जानकारी दी कि आरोपी रवि लांबा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और लूट जैसे करीब 18 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह सितंबर 2024 में खरखौदा थाने में दर्ज एक मामले में पैरोल जंप करके फरार चल रहा था। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 103(1), 190, 191(3) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पिस्टल और बाइक बरामद

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। पुलिस का मानना है कि यह सामान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला था।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

राजेश बवाना गैंग से था कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि रवि लांबा के दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर राजेश बवाना गैंग से भी संपर्क थे। वह इस गैंग के लिए वसूली और दबिश जैसे आपराधिक कार्यों में सक्रिय था।

About the Author