Haryana : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटी ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Haryana : हरियाणा के पानीपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मां-बेटी ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह से घर से गायब थी। मृत मां-बेटी की ...

Haryana : हरियाणा के पानीपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मां-बेटी ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह से घर से गायब थी। मृत मां-बेटी की पहचान 35 वर्षीय पूनम और 15 वर्षीय प्रिया बेटी के रूप में हुई है। GRP ने दोनों के शव को शवगृह में रखवा दिया है। घटना दिल्ली अंबाला रेल ट्रैक पर हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए GRP थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मां-बेटी ने अनाज मंडी के पीछे रेलवे लाइन पर वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जांच करने पर पता चला है कि मृत महिला चंदौली गांव के ही मिड-डे मिल में कुक का काम करती थी। वहीं उसकी बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती थी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

बताया जा रहा है कि मृतका पूनम का पति दिव्यांग है और नशे का आदी है। नशे की वजह से घर में झगड़ा हो रहा था। फिलहाल पुलिस परिजनों का सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर दिल्ली-अंबाला रेल लाइन से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन के आगे मां और बेटी ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author