Haryana News: हरियाणा के पलवल में युवक की गोली मारकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला?

Haryana Murder News: हरियाणा के पलवल में बदमाशों को कहर देखने को मिला है। पलवल जिले के मित-रौल-दीघोट रोड पर एक युवक को दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंडकटी थाना पुलिस ने एक नामजद सहित दो लोगों के ...

Haryana Murder News: हरियाणा के पलवल में बदमाशों को कहर देखने को मिला है। पलवल जिले के मित-रौल-दीघोट रोड पर एक युवक को दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मुंडकटी थाना पुलिस ने एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस की टीमें हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

भागते युवक पर दो लोग चला रहे थे गोलियां
जानकारी के अनुसार घटना मितरोल गांव के रणजीत के खेत पर बने मकान में हुई। रणजीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी समुंद्री और भागीरथ के साथ मकान में मौजूद था। भागीरथ हुक्का पी रहा था और वह खाना खा रहा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उन्होंने देखा कि एक युवक उनके घर की तरफ भागता हुआ आ रहा है। उसके पीछे दो लोग गोलियां चलाते हुए आ रहे थे। युवक उनके घर में घुस गया और आरोपी भी पीछे-पीछे अंदर आ गए। डर के मारे रणजीत, उनकी पत्नी और भागीरथ दूसरे कमरे में चले गए और अंदर से कुंडी लगा ली।

कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश

आरोपियों ने तब तक गोलियां चलाईं, जब तक युवक की मौत नहीं हो गई। कुछ देर बाद मितरोल गांव के राजू और एक अन्य युवक ने कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन रणजीत ने नहीं खोला। इस दौरान रणजीत ने अपने बेटे सुरेश को फोन कर पुलिस को सूचना देने को कहा। थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

हथियारों को लहराते हुए आरोपी फरार

इसी दौरान दोनों आरोपी राजू व उसका साथी हाथों में हथियारों को लहराते हुए वहां से फरार हो गए, लेकिन भय के कारण उन्होंने गेट नहीं खोला। उसी दौरान उसका बेटा सुरेश भी वहां पहुंच गया, तब उन्होंने कमरे का गेट खोल कर देखा तो दूसरे कमरे में गांव का ही सुनील खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

पुलिस ने इस संबंध में मितरोल गांव के राजू व एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को दोपहर बाद पुलिस ने सुनील के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। हत्यारोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

About the Author