Vinesh Phogat: हरियाणा में विनेश फोगाट को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम ने बताई अहम जानकारी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट को खेल नीति के तहत सिल्वर मैडल के समकक्ष लाभ देने के लिए मंत्रिमंडल ने उनसे विकल्प लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट को खेल नीति के तहत सिल्वर मैडल के समकक्ष लाभ देने के लिए मंत्रिमंडल ने उनसे विकल्प लेने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की खेल नीति के तहत ओलंपिक खेलों में सिल्वर पदक विजेता को तीन तरह के लाभ मिलते हैं जिसमें 4 करोड रुपए का नगद पुरस्कार, ग्रुप ‘ए’ की ओएसपी नौकरी और एचएसवीपी का प्लॉट आबंटन शामिल है। मुख्यमंत्री आज यहाँ मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट
रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट : 200 करोड़ की लागत से बनेगा विशेष ‘ट्रम्पेट इंटरचेंज’ वाला रेलवे ओवरब्रिज

उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ने विधानसभा में यह मामला उठाया था। आज मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर विचार करते हुए विनेश फोगाट को स्पेशल केस मानकर उन्हें लाभ देने के लिए कंसीडर किया गया है। क्योंकि विनेश फोगाट अब विधायक हैं इसलिए कैबिनेट ने फैसला लिया है कि वह क्या-क्या लाभ लेना चाहती हैं इस सम्बन्ध में उनसे जानकारी मांगी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट एक प्रोसीजर के तहत बाहर हुई थी और उस समय जो परिस्थिति बनी थी तब उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हमारी बेटी हरियाणा की शान विनेश फोगाट के सम्मान को कम नहीं होने देंगे ।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए
About the Author

Related Articles