Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर, देखिए पूरी लिस्ट

  हरियाणा कैबिनेट के फ़ैसले बैठक में हरियाणा आत्मनिर्भर कपड़ा नीति 2022-25 की अवधि को बढ़ाकर 18 दिसंबर, 2026 तक किया गया कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी योजना के तहत सेंक्शन किए जाने प्रोजेक्ट की संख्या पर कैपिंग को हटाने का भी ...

 

हरियाणा कैबिनेट के फ़ैसले

बैठक में हरियाणा आत्मनिर्भर कपड़ा नीति 2022-25 की अवधि को बढ़ाकर 18 दिसंबर, 2026 तक किया गया

कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी योजना के तहत सेंक्शन किए जाने प्रोजेक्ट की संख्या पर कैपिंग को हटाने का भी हुआ निर्णय

इस नीति में पहले यह प्रावधान था कि 86 प्रोजेक्टों को मंजूरी दी जाएगी, जबकि अब इस सीमा को हटाया गया

बकाया राशि की वसूली के लिए ‘हरियाणा एकमुश्त निपटान योजना 2025’ के संशोधित प्रारूप को मंजूरी दी गई

इस योजना को 23 जनवरी को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई थी, लेकिन हमें हितधारकों के कुछ सुझाव मिले, जिसके बाद उचित संशोधन किए गए

नई योजना का प्रस्ताव छोटे करदाताओं को लाभ देने के लिए किया गया

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

योजना के तहत, 10 लाख रुपये तक के बकाया टैक्स पर एक लाख रुपये की छूट मिलेगी

यह योजना 180 दिनों तक लागू रहेगी

सरकारी विभागों की तर्ज पर नगर निकायों में ग्रुप ए, बी, सी और डी के पदों के वर्गीकरण को मंजूरी दी गई

ग्रुप ए और बी के बराबर के सभी पद अब हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के माध्यम से भरे जाएंगे

जबकि ग्रुप सी और डी के पद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के माध्यम से भरे जांएगे

इस निर्णय से निकायों के कर्मचारियों को अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों की तरह अनेक लाभ मिलेंगे, जिनमें पदोन्नति में आरक्षण आदि शामिल

हरियाणा मिल्क प्लांट एसोसिएशन और मिल्क प्लांट मालिकों पर दुग्ध सेस के भुगतान में देरी होने पर 2 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज प्रति माह की दर से यानी 24% जुर्माना लगता था

उनके अनुरोध को मानते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब दुग्ध सेस के भुगतान में देरी होने पर जुर्माने की राशि पर 12 प्रतिशत की दर से साधारण ब्याज लगेगा

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

बठैक में हरियाणा मुर्रा भैंस एवं अन्य दुधारू पशु नस्ल नियम, 2002 में संशोधन को मंजूरी दी गई

शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आज पंचकूला में आयोजित किया गया जहां सभी महापौर, प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से अब नव नियुक्त जन प्रतिनिधि नगरों के विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे

आज उसी समारोह में सभी निकायों को स्टेट फाइनेंस कमिशन के तहत विकास कार्यों के लिए 587 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की गई

इसके अलावा, ऑनलाइन माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय विभाग की वेबसाइट और अन्य पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया

हमारी सरकार ने गत 17 मार्च को प्रस्तुत किए गए राज्य बजट – 2025-26 स्थानीय सरकारों को आर्थिक स्वतंत्रता देते हुए अपने स्तर पर आमदनी के नए तरीके और व्यवस्था बनाने की पहल की

हमारी सरकार ने नगर निगम के मेयर का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया है

सीनियर डिप्टी मेयर का मानदेय बढ़ाकर 25,000 रुपये, डिप्टी मेयर का मानदेय बढ़ाकर 20,000 रुपये तथा पाषर्दों का मानदेय बढ़ाकर 15,000 रुपये किया

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

इसके अलावा, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के अध्यक्षों और सदस्यों के मानदेय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है

सरकार ने विनेश फोगाट की पेरिस ओलंपिक में रजत पदक के बराबर लाभ देने की घोषणा की थी

रजत पदक विजेता को खेल नीति के अनुसार तीन तरह के लाभ मिलते हैं

नकद पुरस्कार के रूप में 4.00 करोड़ रुपये

“ग्रुप-ए” ओएसपी नौकरी

एचएसवीपी का प्लाट

चूंकि विनेश फोगाट अब विधायक हैं, उक्त, तीनों लाभ में से वे क्या लेना चाहती हैं, इसलिए उनसे विकल्प के बारे में पूछा जाएगा

About the Author