Haryana News: जींद की यशोदा आर्या ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज चैंपियनशिप में जीते 2 गोल्ड

Haryana News: हरियाणा में जींद के सरकारी स्कूल की कैमिस्ट्री टीचर यशोदा आर्या ने ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप-2025 में दो गोल्ड जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई थी। ...

Haryana News: हरियाणा में जींद के सरकारी स्कूल की कैमिस्ट्री टीचर यशोदा आर्या ने ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप-2025 में दो गोल्ड जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, यशोदा आर्या ने 40 से 50 आयु वर्ग में भाग लेते ट्रेडिशनल और रिदमिक पेयर इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रतियोगिता में देश भर से 350 महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया था। वहीं ओवरलऑल ट्राफी भी हरियाणा के नाम रही। खबरों की मानें, तो यशोदा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 10 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल आया है।

यशोदा अब तक 12 गोल्ड मेडल जीत चुकीं

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

यशोदा आर्या 8 साल की उम्र से ही योगा का अभ्यास कर रही हैं। यशोदा ने पिता जोरा सिंह आर्य को ही गुरु माना और योग का अभ्यास शुरू किया। डिवाइन योगा केयर संचालक जोरा सिंह के निर्देशन में अपनी मेहनत के दम पर यशोदा अब तक नेशनल लेवल पर 12 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

पिछले साल हुए खेलों में भी रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक सोलो में सिल्वर और ब्रान्ज मेडल जीता था। इस बार सिल्वर और ब्रान्ज को गोल्ड में बदलने का काम किया। यशोदा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी 5 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

इसके अलावा नेशनल लेवल की फेडरेशन प्रतियोगिताओं में भी यशोदा के 5 मेडल हैं। यशोदा वर्तमान में जींद के अर्बन एस्टेट स्थित डिवाइन योगा पर प्रेक्टिस करती हैं और बच्चों को योग सीखाती हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

चंडीगढ़ में हुई थी ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप-2025

बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने दमखम दिखाया। जींद के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कैमिस्ट्री टीचर यशोदा ने ट्रेडिशनल में गोल्ड जीता। इसके बाद रिदमिक पेयर में गुरुग्राम की निधि के साथ मिलकर पेयरिंग में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यशोदा की जीत पर जींद की जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा ने उन्हें बधाई दी।

प्रतियोगिता में डिप्टी डायरेक्टर योगा कोच लख्मीपंत, योगा ऑफिसर हिसार मनोज कोच व हरमेश कोच साथ रहे। वहीं प्रतियोगिता में पुरुषों के वर्ग में जुलाना के शामलो कलां के प्राचार्य शिवनारायण और एबीआरसी बलराज ने 50 से ज्यादा आयु वर्ग में भाग लेते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author