Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, ढोसी के पहाड़ पर रोप-वे से चढ़ सकेंगे पर्यटक , 57 करोड़ की लागत से अगले महीने शुरू होगा काम

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। खबरों की मानें, तो नारनौल में ढोसी के पहाड़ (Narnaul Dhosi Hills) पर रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी मदद से पर्यटक इस खूबसूरत पहाड़ी पर चढ़ सकेंगे। दरअसल, ...

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। खबरों की मानें, तो नारनौल में ढोसी के पहाड़ (Narnaul Dhosi Hills) पर रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी मदद से पर्यटक इस खूबसूरत पहाड़ी पर चढ़ सकेंगे।

दरअसल, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में ढोसी पहाड़ है। यह हरियाणा की सबसे ऊंची पहाड़ी है। इसकी ऊंचाई  करीब 740 मीटर है और यह नारनौल से केवल 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पहाड़ से राजस्थान और हरियाणा दिखता है। अब इस पर रोप वे बनाने का काम शुरू किया जाएगा। जिसके चलते लोग आसानी से इस पर पहुंच सकेंगे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

विभाग की सूचना की मानें, तो अप्रैल के महीने में इस पर निर्माण का कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। इस पर करीब 57 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह रोप-वे इस क्षेत्र में पहला रोप-वे होगा, जो ढोसी के पौराणिक महत्च के तीर्थ स्थल पर आम जनता की पहुंच को सुगम बनाएगा।

बता दें कि शुरुआत में इस पहाड़ पर ऊपर चढ़ने के लिए PWD विभाग की ओर से सड़क निर्माण की योजना बनी थी, लेकिन पहाड़ के वर्तमान स्वरूप को क्षति पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इस पर रोप-वे के निर्माण का फैसला लिया गया है, जो 57 करोड़ रुपये की लागत से अब तैयार किया जाएगा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author