Haryana News: हरियाणा का यह शहर बचाएगा हर महीने 15 लाख की बिजली, बदली जाएंगी 20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो शहर की गलियां अब और भी रोशन और स्मार्ट होंगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि, नगर निगम ने 20 हजार ...

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो शहर की गलियां अब और भी रोशन और स्मार्ट होंगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि, नगर निगम ने 20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें बदलने का फैसला लिया है।

33 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ जारी

_Haryana News This city of Haryana will save 15 lakh electricity every month, more than 20 thousand street lights will be replaced

खबर की मानें, तो नई एलईडी लाइटों के साथ सीसीएमएस (सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) पैनल भी लगाया जाएगा, जिससे कंट्रोल रूम से सभी लाइटों की निगरानी संभव होगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से 33 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस योजना ‘दिव्य नगर’ के तहत लागू की जा रही है। जिसमें 50 प्रतिशत राशि प्रदेश की सैनी सरकार और 50 प्रतिशत राशि नगर निगम की ओर से दी जाएगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हर महीने 15 लाख रुपये का होगा फायदा

बताया जा रहा है कि वर्तमान में शहर में करीब 40 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। पुरानी लाइटें 150 से 400 वॉट की हैं, जिन्हें बदलकर 30 से 150 वॉट की LED लगाई जाएंगी। इससे हर महीने 30 प्रतिशत बिजली की बचत करने का दावा किया जा रहा है। यानी की महीने में निगम को 15 लाख रुपए का सीधा फायदा होगा। इसके साथ ही शहर में 252 नए पोल भी लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम की ओर से जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी होने की संभावना है।

15 साल पहले लगाई गई थी लाइटें

खबर की मानें, तो रोहतक शहर में 15 साल पहले सोडियम और कंपैक्ट फ्लोरोसेंट लाइट लगाई गई थी। जो आज तक चल रही थी। ऐसे में निगम की टीमों ने इन लाइटों को बदलवाने के लिए पहले सर्वे किया था और सोडियम व कंपैक्ट फ्लोरोसेंट की लाइटें नई लाइटों के मुकाबले सबसे ज्यादा बिजली खपत होती है। इन लाइटों को अब बदला जाएगा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author