Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत NH-44, KGP, KMP, 334बी और गोहाना-पानीपत हाईवे पर लेन ड्राइविंग नियमों का उल्ंलघन करने वाले 133 भारी वाहनों का चालान काटा।
उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट चलाने पर 191, ट्रिपल राइडिंग के 66, रेड या ब्लू लाइट के 18, ब्लैक फिल्म पर 31 , बुलेट पटाखा पर 3, बिना नंबर के 112 और ड्रिंक एंड ड्राइव के 36 चालान किए। कुल मिलाकर 457 वाहनों से 9.08 लाख का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
उधर, क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की पुलिस ने फ्लैट के सामने खड़ी गाड़ी चोरी करने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित नाथूपुर का नवीन उर्फ रिंकू और झज्जर के गोछी का जतिन है। आरोपितों के पास से चोरी की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।
आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। आरोपितों ने कुंडली में फ्लेट के सामने गाड़ी को चोरी किया था। सारी घटना CCTV में कैद हो गई थी। पीड़िता ने रिंकू पर चोरी की शक जताया था।






