Haryana News: हरियाणा में रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, बुजुर्ग की मौत

  Haryana News: हिसार में आज तेज बारिश की वजह से रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक साथी घायल है। मृतक की पहचान भैणी जाटान के रहने ...

 

Haryana News: हिसार में आज तेज बारिश की वजह से रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक साथी घायल है। मृतक की पहचान भैणी जाटान के रहने वाले रामधारी के तौर पर हुई है। हादसा हांसी के पास उस समय हुआ जब हरियाणा रोडवेज बस दिल्ली से हिसारआ रही थी।

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

मृतक के परिजन जयकुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से आ रहे थे। दीवान होटल के पास रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी की गाड़ी रोड से नीचे बने गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर को चोट लगी है।

दिल्ली से आज सुबह निकली थी बस
हांसी रोडवेज के ड्यूटी इंस्पेक्टर संदीप ख्यालिया के अनुसार यह बस हिसार डिपो की है। जो दिल्ली से आ सुबह 2:20 बजे पर हिसार के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में बस की टक्र पिकअप गाड़ी से हो गई।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

वहीं बस के ड्राइवर महेंद्र सिंह ने बताया कि जब वह आ रहा था तो पिकअप गाड़ी का टायर फटा और जब वह रोडवेज बस को साइड में करने लगा तो उस वक्त टक्कर हो गई। तेज बारिश की वजह से साफ नहीं दिखाई दे रहा था।

संदीप ख्यालिया ने कहा कि उस वक्त गाड़ी में लगभग 30 सवारियां थी। ड्राइवर पिकअप में सवार चार लोगों को हांसी के सामान्य अस्पताल लेकर आए। हांसी बस स्टैंड पर सवारियों को अन्य बस के माध्यम से उनके गंतव्य की तरफ भेजा गया। गनीमत रही सवारियों को चोट नहीं आई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस घायल ड्राइवर के बयान लेने के लिए हिसार पहुंच चुकी है।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

 

About the Author