Haryana News: हरियाणा में प्राइवेट स्कूलों को लेकर सख्त हुई सरकार, शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्ती दिखाई। जिसमें प्राइवेट स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है और उन्हें 6 अहम निर्देश दिए गए है। प्राइवेट ...

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्ती दिखाई। जिसमें प्राइवेट स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है और उन्हें 6 अहम निर्देश दिए गए है।

प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर महंगी किताबें खरीदने का दवाब न बनाएं। सभी स्कूलों में एनसीईआरटी और सीबीएसई की किताबें ही अनिवार्य करें।

प्रदेश के सभी स्कूल में हर बार स्कूल की यूनिफॉर्म में बदलाव न किया जाए, यह अनुचित व्यापारिक गतिविधि है।
बच्चों के अभिभावकों को एक निश्चित दुकान से हर साल नई किताबें खरीदने के लिए मजबूर न करें बल्कि पुरानी किताबों को ही बढ़ावा दें।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

 

स्कूल में ही पानी की व्यवस्था की जाएं। बच्चों को घर से पानी की बोतल लाने के लिए मजबूर न करें।
बच्चों के बस्ते के वजन के लिए तय मानकों का ही ध्यान रखें। छोटे बच्चों का बस्ता डेढ़ किलो से ज्यादा भारी नहीं होना चाहिए।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

स्कूल एक गैर-लाभकारी संस्था होते हैं, इन्हें व्यवसाय का केंद्र न बनाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी

इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपना नंबर जारी करने के भी आदेश दिए है। अगर कोई स्कूल अपनी मनमानी करता हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभिवाक फोन कर जिला शिक्षा अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author