Haryana News: हरियाणा के जींद में एनआईए की टीम ने एक जिम संचालक के यहां छापेमारी की है। सुबह 5 बजे जिम संचालक के घर NIA की टीम पहुंची और पूछताछ शुरू की। हालांकि अभी तक रेड की वजह का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है किजिम संचालक की ओर से एक सस्पेक्ट बैंक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किए गए थे, इसलिए इसकी जांच के लिए ही टीम पहुंची है।
सुबह 5 बजे के करीब NIA की टीम जींद के सेक्टर-8 में जिम संचालक की कोठी पर पहुंची। घर के सदस्यों के अंदर ही रहने के लिए कहा गया। जबकि मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। इसके बाद टीम ने जिम संचालक से पूछताछ शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार जिम संचालक अपने बैंक खाते से किसी सस्पेक्ट बैंक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि जिम संचालक ने भी अपने किसी जान-पहचान वाले के कहने पर ये रुपये ट्रांसफर किए हैं। जिस अकाउंट में ये पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उस पर NIA की नजर थी। जैसे ही अकाउंट में पेमेंट ट्रांसफर हुई, तभी टीम से ट्रांसफर करने वाले को ट्रेस किया और सुबह उसे घर दस्तक दे दी।
26 नवंबर को भी NIA ने की थी रेड
इससे पहल 26 नवंबर 2024 को भी जींद में NIA की टीम ने छापेमारी की थी। इसमें दिल्ली का दाऊद कहे जाने वाले नीरज बवाना गैंग के सदस्य दिनेश उर्प टप्पा के घर पर टीम ने पूछताछ की थी। दिनेश उर्फ टप्पा पिछले 9 साल से तिहाड़ जेल में बंद है।






