Haryana News: हरियाणा में जल्द बनेंगे 5 नए जिले, लग सकती है सरकार की मोहर

Haryana News: हरियाणा में 30 जून से पहले 5 नए जिलों पर मुहर लग सकती है। हरियाणा सरकार की ओर से बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी के पास 5 नए जिले बनाने की मांग हुई है। इनमें डबवाली, हांसी, असंध, ...

Haryana News: हरियाणा में 30 जून से पहले 5 नए जिलों पर मुहर लग सकती है। हरियाणा सरकार की ओर से बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी के पास 5 नए जिले बनाने की मांग हुई है। इनमें डबवाली, हांसी, असंध, गोहाना और सफीदों के नाम शामिल है। इसके साथ ही मानेसर को भी नया जिला बनाने की मांग उठाई जा रही है लेकिन अभी कैबिनेट सब कमेटी के साथ कोई लिखित प्रस्ताव नहीं है।

हरियाणा में नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी को प्रदेश सरकार ने एक्सटेंशन दे दी है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में पिछले वर्ष 4 दिसंबर को गठित कमेटी का कार्यकाल 4 मार्च को पूरा हो गया था। अब इस कमेटी का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ाया गया है।

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्वयुका राजस्व हॉ सुमित मिश्रा में कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने के आदेश जारी किए है। इस कमेटी में राजस्व एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल संसदीय कार्य मामले मंत्री महिपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शामिल है। कमेटी की 4 बैठक हो चुकी है। जिलों से आई डिमांड सी स्टडी के लिए संबंधित प्रशासन को निर्देश दिए जा चुके हैं।

कैबिनेट सब कमेटी की पूर्व हुई बैठकों में फैसला लिया जा चुका है कि हरियाणा में नए जिले, उपमंडल, उप तहसील और नई तहसीलें बनाने के लिए उपायुक्तों की सिफारिश जरूरी है। ब्लॉक समिति के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक, नगर पालिका या नगर निगम का प्रस्ताव अनिवार्य किया गया है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी संकेत दिए हैं कि यदि प्रस्ताव आया तो राज्य में नए मंडल भी बनाए जा सकते हैं।

Train Cancelled News: Several trains, including the Jodhpur-Hadapsar service, cancelled due to landslides; routes of these trains diverted.
Train Cancelled News: भूस्खलन के कारण जोधपुर-हडपसर समेत कई ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों का बदला रूट

About the Author