Haryana News: हरियाणा में 10 से ज्यादा प्राइमरी स्कूल होंगे बंद, जानें वजह

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में शिक्षा विभाग ने 100 मीटर की दूरी पर स्थित प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। हरियाणा मौलिक शिक्षा के महानिदेशक ने जिला शिक्षा विभाग से 2 दिन में इन स्कूलों ...

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में शिक्षा विभाग ने 100 मीटर की दूरी पर स्थित प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। हरियाणा मौलिक शिक्षा के महानिदेशक ने जिला शिक्षा विभाग से 2 दिन में इन स्कूलों की लिस्ट मांगी है।

राजकीय प्राथमिक और राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूलों की लिस्ट तैयार की जा रही है। शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि हरियाणा में कुल 194 ऐसे स्कूल हैं, जिनकी दूरी 100 मीटर से कम है। इन स्कूलों की पुष्टि की जाएगी कि वे जिले से संबंधित है या नहीं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित स्कूलों की लिस्ट 14 मई तक निदेशालय को भेजी जाए। अगर जिले में अन्य स्कूल भी हैं तो उनकी जानकारी भी शामिल की जाए। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जानकारी सही और पूर्ण हों।

जिला प्राथमिक शिक्षक ने इस फैसले का विरोध किया है। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्रजापति ने कहा कि 15 से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं जिनकी दूरी कम है उन्हें बंद करना सही नहीं है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की संख्या भी कम रहती है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

शिक्षा विभाग के मुताबित शहर में 100 मीटर से कम दूरी वाले स्कूलों की संख्या 8 से 10 है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी के तरह के स्कूल होंगे। इन स्कूलों में 40 से 50 बच्चे पढ़ते हैं, जबकि शिक्षकों की संख्या केवल दो है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author