Haryana News: हरियाणा सरकार ने 2036 तक होने वाले ओलंपिक खेलों को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है। इसको लेकर खेल विभाग की तरफ से मिशन ओलंपिक 2036 किया गया है।
इस मिशन के तहत 2036 खेलों तक ओलंपिक मेडलों की संख्या 4 से बढ़ाकर 36 करना है। प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा खेलों का पर्याय बन गया है। लोग अब कहते हैं के खेल का मतलब हरियाणा और हरियाणा का मतलब खेल है।
उन्होंने कहा कि CM सैनी के नेतृत्व में सरकार ने देश की सबसे अच्छी खेल नीति लागू की है, जिसमें मुफ्त बीमा, अखाड़ों और खेल नर्सरियों के लिए विशेष प्रोत्साहन और एथलीटों के लिए बढ़ा हुआ समर्थन शामिल हैं।
10 से 12 उम्र के खिलाड़ियों की होगी पहचान
खेल मंत्री ने बताया कि सरकरा ने मिशन ओलंपिक 2036 के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस पहल के तहत 10 से 12 साल के बच्चों की पहचान कर उन्हें ओलंपिक स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने के लिए राज्य खेल विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग दी जाएगी।
गौतम ने बताया, हम युवा प्रतिभाओं का चयन करेंगे और उनकी ट्रेनिंग, रहने, भोजन और शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे 2036 ओलंपिक के लिए तैयार हों।






