Haryana News: हरियाणा में सेटेलाइट से होगी जमीन की नपाई, जमीन विवादों से मिलेगा छुटकारा

Haryana News: हरियाणा में अब जमीन की नपाई का काम सेटेलाइट की सहायता से रोवर्स द्वारा किया जाएगा। इससे जमीन से जुड़े विवादों में कमी आएगी। हरियाणा सरकार द्वारा शनिवार को गांव खेड़ी कला में राजस्व मंत्री विपुल की मौजूदगी ...

Haryana News: हरियाणा में अब जमीन की नपाई का काम सेटेलाइट की सहायता से रोवर्स द्वारा किया जाएगा। इससे जमीन से जुड़े विवादों में कमी आएगी। हरियाणा सरकार द्वारा शनिवार को गांव खेड़ी कला में राजस्व मंत्री विपुल की मौजूदगी में इस उपकरण का डेमो टेस्ट किया गया।

रोवर मशीनों से होगा डिजिटल सीमांकन
सर्वे ऑफ इंडिया के तहत हरियाणा सरकार के सीएम नायब सैनी के आदेश पर इस पहल की शुरुआत की गई है। इसकी सहायता से भूमि का सीमांकन पारंपरिक तरीके से न होकर लेटेस्ट तकनीक के माध्यम से डिजिटल आधार पर होगा। इस काम के लिए प्रदेश सरकार ने 300 रोवर मशीनों की खरीद को हरी झंडी दी है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पटवारियों को दिया जा रहा तकनीकी प्रशिक्षण
इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाले पटवारी और कानूनगो भी ट्रेनिंग दिया जा रहा है। ऐसा इसलिए ताकि वह इस तकनीक को सीख कर अपने कार्य को और बेहतर तरीके से कर सकें। अब से पहले जमीन के डिमार्केशन का काम जरीब की सहायता से किया जाता था, लेकिन अब लेटेस्ट आधुनिक तकनीक के माध्यम से काम किया जाएगा। इससे प्रॉपर्टी के लेनदेन के साथ -साथ जमीन के खारिज-दाखिल प्रक्रिया और बैंक लोन में भी आसानी मिलेगी।

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author