Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जाखल क्षेत्र के गांव चूहड़पुर में शादी के डेढ़ महीने बाद विवाहिता अपनी सास और पति को नशीला पदार्थ देकर फरार हो गई। सुबह पड़ोसी उठे तो दरवाजा बंद मिला।
जब पड़ोसी अंदर गए तो मां और बेटे दोनों अलग-अलग कमरों में बेहोश पड़े थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया।इस घटना के बाद पुलिस ने 8 घंटे बाद ही विवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव चूहड़पुर निवासी गुरप्यार सिंह की शादी डेढ़ महीने पहले रतिया क्षेत्र के गांव की रहने वाली रूपेंद्र कौर के साथ हुई थी। बुधवार रात को पत्नी और उसका पति गुरुप्यार सिंह और सास निर्मला घर पर थे। रात के समय पत्नी अपने अपने पति और सास को नशील पदार्थ खिला दिया।
नशीला पदार्थ खाने से दोनों बेहोश हो गए। सुबह पड़ोसी उठे तो कमरा बंद मिला। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया।






