Haryana News: फरीदाबाद केस सारन थाना क्षेत्र के नंगला एन्कलेव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी ही सास को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी पिछले काफी समय से बेरोजगार था।
पुलि को नंगला एन्कलेव में रहने वाले रीता गिरी ने पुलिस को दी शिकायत मं बताया गया कि 2009 में उसकी छोटी बेटी प्रियंका की शादी रामवीर से हुईथी। शादी के बाद से ही रामवीर उनकी बेटी को परेशान करता था। उसके साथ मां के पास आकर रहने लगी। प्रियंका ने रामवीर के खिलाफ खर्चा और मारपीट का केस भी डाला हुआ था।
रामबीर प्रियंका के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया
रामवीर पिछले कई दिनों से केस वापस लने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार देर रात रामबीर प्रियंका के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद उसने अपनी सास रीता को पेट में गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।






