Haryana News: हरियाणा में पति ने खिलाई नींद की गोलियां, सुसर ने किया रेप और फिर सभी ने मिलकर किया ये बड़ा कांड

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक ससुर ने रेप के बाद एक महिला की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी है। आरोपी के बेटे ने अपनी पत्नी की नींद की गोलियां खिलाई और ससुर ने रेप के बाद ...

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक ससुर ने रेप के बाद एक महिला की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी है। आरोपी के बेटे ने अपनी पत्नी की नींद की गोलियां खिलाई और ससुर ने रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को 5 फीट गहरा गड्‌ढा खोदकर अपने घर के सामने दफना दिया।

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद में विवाहिता के हत्याकांड में यह खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपी महिला के ससुर भूप सिंह ने ये बड़े खुलासे किए हैं। जिसके बाद पुलिस ने भूप सिंह की पत्नी सोनिया को भी अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, भूप सिंह को गुरुवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं अभी भूप सिंह का बेटा इस मामले में फरार बताया जा रहा है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

खबरों की मानें, तो यूपी के जिला फिरोजाबाद की रहने वाली एक युवती (23) की शादी 2023 में फरीदाबाद के रोशन नगर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी अरुण सिंह से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद ही नवविवाहिता को मायके से पैसे लाने के लिए कहते थे। विवाहिता ने जब पैसे लाने से मना किया तो झगड़ा काफी बढ़ गया था और नौबत तलाक तक की आ गई थी। ऐसे में ससुराल वालों ने 15 अप्रैल 2025 को विवाहिता को मारने की प्लानिंग बनाई।

पति ने खिलाई नींद की गोलियां

husband fed sleeping pills, father-in-law raped and then all together did this big scandal

खबरों की मानें, तो क्राइम ब्रांच की जांच में यह खुलासा हुआ है कि विवाहिता की हत्या की प्लानिंग में उसका ससुर भूप सिंह, ननद काजल, भूप सिंह की पत्नी सोनिया और बेटा अरुण सिंह सभी शामिल है। योजना के तहत ही 15 अप्रैल को विवाहिता की सास सोनिया को उत्तर प्रदेश के एटा में उसकी भांजी की शादी में भेज दिया गया था। जबकि अरुण ने 21 अप्रैल की रात अपनी पत्नी और बहन को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। बहन ग्राउंड फ्लोर पर बने अपने कमरे में गहरी नींद में सो गई और पत्नी अपने बेडरूम में थी। नींद की गोलियों की वजह से वह बेसुध थी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

भूप सिंह करेगा हत्या

घर वालों ने मिलकर तय किया था कि अकेला सुसर ही बहू की हत्या करेगा। इसलिए बेटा पहले ही ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में चला गया था। देर रात ससुर अपनी बहू के कमरे में घुसा। वह चुन्नी से उसका गला घोंटने ही वाला था कि इस दौरान उसकी नीयत बिगड़ गई उसने हत्या से पहले बेसुध बहू के साथ रेप किया और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हालांकि, उसने रेप वाली बात बेटे और अपनी पत्नी को नहीं बताई थी।

गली में गड्‌ढा खोदकर दफनाई लाश

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद बेटे को ऊपर कमरे में बुलाया। दोनों ने शव को सीढ़ियों से नीचे उतारा और इसके बाद शव को पहले से गली में खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया। ऊपर से ईंट और मिट्टी डाल दी। यह गड्ढा शव दफनाने के लिए ही खोदा गया था। जबकि, आसपास के लोगों को बताया गया था कि यह सीवरेज के लिए है। हालांकि, युवती के पिता को उसके ससुराल वालों पर शक हुआ और उसने पुलिस से गड्ढा खुदवाने की अपील की। जिसके दो महीने बाद शव को बरामद कर लिया गया।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author