Haryana News: हरियाणा 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली अब AI से जुड़ेगा। इमरजेंसी स्थिति में मैनुअल जिस्पैच सिस्टम केबदल AI से संचालित आटो डिस्पैच सिस्टम शुरु किया जाएगा। जुलाई में पायलट आधार पर नया सिस्टम शुरु किया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित 112 ERSS की राज्य
लॉन्च होने के बाद से, इस सिस्टम ने 2.31 करोड़ से अधिक कॉल अटेंड कीं और प्रदेशभर में आपात स्थितियों से निपटने के लिए 46.60 लाख वाहन भेजे गए। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने बताया कि इन आंकड़ों से सेवा उपयोग में लगातार वृद्धि और बेहतर रेस्पॉन्स टाइम का पता चलता है।
अकेले अप्रैल 2025 में ही 6,06,039 कॉल अटेंड की गईं, जबकि अप्रैल 2024 में 5,35,111 और अप्रैल 2022 में 4,68,359 कॉल अटेंड की गई थीं। इस दौरान डिस्पैच रेट में भी लगातार वृद्धि देखी गई है।
इस दौरान गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हरियाणा ने यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नवंबर 2023 में ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस (टीएमएस) शुरू की थी। इसके माध्यम से 300 से अधिक यात्राओं को सफलतापूर्वक ट्रैक किया जा चुका है।






