Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, हरविन्द्र कल्याण ने 3 करोड़ 36 लाख की तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Haryana News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पिछले दस सालों में ना केवल घरोंडा विधानसभा में बल्कि पूरे हरियाणा में एक समान विकास कार्य हुए हैं। इसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। साथ ...

Haryana News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पिछले दस सालों में ना केवल घरोंडा विधानसभा में बल्कि पूरे हरियाणा में एक समान विकास कार्य हुए हैं। इसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। साथ ही कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी विकास की योजनाओं को और तीव्र गति से बढ़ा रहे हैं।

हरिविंन्द्र कल्याण आज घरौंडा में 3 करोड़ 36 लाख रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करने उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 20 लाख रुपये लागत की सीवर क्लीनिंग मशीन को भी हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सीएचसी घरौंडा, पुरानी तहसील और वार्ड-17 में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में घरौंडा हलके को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

विधानसभा अध्यक्ष ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया उनमें 70 लाख रुपए की लागत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण किया जाएगा। यूनिट शुरू होने के बाद यहां उप स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आने वाले सभी नमूनों (सैंपल) की जांच हो सकेगी। इसके अलावा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण भी होगा।

चिल्ड्रन पार्क व लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा के बीडीपीओ कार्यालय के नजदीक वार्ड-4 में चिल्ड्रन पार्क व लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। करीब एक एकड़ में बनने वाले इस पार्क में पर ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे एक साल में तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने वार्ड-17 की अशोका कॉलोनी में रघुवंश सैनी समाज सेवा समिति के अंतर्गत हाल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। सरकार की ओर से इसके लिए 17 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

घरौंडा हर दिशा में आगे बढ़ रहा- कल्याण

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आज घरौंडा हर दिशा में आगे बढ़ रहा है। छह महीने बाद रिंग रोड और मेडिकल यूनिवर्सिटी भी शुरू हो जाएगी। रैपिड रेल प्रोजेक्ट पूरा होने से यहां के युवाओं को दिल्ली तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। प्रोजेक्ट के तहत पानीपत और करनाल के बीच तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बाद हलके की तस्वीर ही बदल जाएगी। औद्योगिक इकाइयों के आने से युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author