Haryana News: हिसार वालों के लिए खुशखबरी, चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए सीधी चलेगी ट्रेन

Haryana News: हरियाणा के हिसार वासियों के लिए अच्छी खबर है। हिसार जिले को 2 नई ट्रेनों की सौगात मिली है। हिसार वासियों का सीधे गुरुग्राम और चंडीगढ़ से सीधे रेल संपर्क का सपना साकार हो गया है। 1966 में ...

Haryana News: हरियाणा के हिसार वासियों के लिए अच्छी खबर है। हिसार जिले को 2 नई ट्रेनों की सौगात मिली है। हिसार वासियों का सीधे गुरुग्राम और चंडीगढ़ से सीधे रेल संपर्क का सपना साकार हो गया है। 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से ही हिसार को सीधी गुरुग्राम और चंडीगढ़ से जोड़ने की मांग की जा रही थी।

रेल मंत्रालय नई दिल्ली से जारी अधिसूचना के मुताबिक ट्रेन संख्या 64563-64 अंब अंदोरा-अंबाला कैंट वाया चंडीगढ़ ट्रेन को अब फास्ट ट्रेन के रूप में हिसार के रायपुर तक चलाया जाएगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

ट्रेन संख्या 64564 अंब-अंदोरा-अंबाला से अपराह्न 3 बजे चलकर अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, कैथल, नरवाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए रात 1.05 बजे हिसार के रायपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64563 रात 2.25 बजे रायपुर-हिसार से चलकर सुबह 7.20 बजे अंबाला कैंट और 12.40 बजे अंब अंदोरा पहुंचेगी।

गुरुग्राम जाने वाली ट्रेन का यह रहेगा समय
सरकार ने दिल्ली से रेवाड़ी के बीच वाया गुरुग्राम चलने वाली ट्रेन संख्या 54085-86 को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में विस्तार देते हुए हिसार के सातरोड तक चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली से प्रातः 7 बजे चलकर 9.40 बजे रेवाड़ी और दोपहर बाद 1.35 बजे सातरोड पहुंचेगी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

इसके बाद ट्रेन संख्या 54086 सातरोड से दोपहर बाद 2.10 बजे चलकर शाम 5.30 बजे रेवाड़ी और रात 9 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से जाटुसाना, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी होते हुए सातरोड पहुंचेगी। रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन दोनों ही ट्रेनों के संचालन की तिथि की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author