Haryana News: हरियाणा कांग्रेस का पूर्व विधायक गिरफ्तार, ईडी ने दिल्ली के होटल से पकड़ा

  Haryana News: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व MLA धर्म सिंह छौक्कर को ED की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ED ने उन्हें दिल्ली के एक होटल से पकड़ा है। छौक्कर 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार ...

 

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व MLA धर्म सिंह छौक्कर को ED की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ED ने उन्हें दिल्ली के एक होटल से पकड़ा है। छौक्कर 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ED ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

छौक्कर की कंपनी साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदल करोड़ों रुपये ले लिए। बाद में उन्होंने न लोगों को घर दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

घर बनाकर देने के बदले लिए 616.41 करोड़
धर्म सिंह छौक्कर और उनके बेटे सिकंदर और विकास की कंपनी साई आइना फॉर्म्स अब माहिरा इंफाटेक प्राइवेट लिमिटेड, सीजर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड और माहिरा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड ने किफायती आवास योजना निकाली थी। जिसके तहत हजारों खऱीदारों को गुरुग्राम के सेक्टर 68, सेक्टर 103 और सेक्टर 104 में मकान उपलब्ध कराने का वादा किया गया। इसके बदले उनसे लगभग 616.41 करोड़ रुपए ले लिए गए।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

इसके बावजूद लोगों को घर नहीं दिए गए। बाद में पता चला कि घर खरीदारों से एकत्र की गई रकम को इन्होंने निजी लाभ के लिए खर्च कर दिया। कंपनी ने करोड़ों रुपए फर्जी निर्माण लागत, महंगी ज्वैलरी और शादियों में खर्च किए। शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने छौक्कर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author