Haryana News: हरियाणा में शनिवार को भिवानी और पानीपत में आग लगने से अफरातफरी मच गई। भिवानी में एक प्राइवेट स्कूल में आग लग गई। जहां आग ने बच्चों के कार्यक्रम के कपड़े, 2 स्कूटी और एक बाइक को जलाकर राख कर दिया।
वहीं पानीपत में एक प्राइवेट अस्पताल के मेडिकल स्टोर में आग लग गई। जहां दवाईयां और एक स्कूटी के साथ 2 बाइकें भी जल गई।
अस्पताल में जब आग लगी तक स्टाफ अंदर ही मौजूद था। आग लगने से अफरातफरी मच गई। शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों जगह फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची। दोनों जगहों पर टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लाखों का नुकसान हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।






