Haryana News: हरियाणा में आज आधा घंटा ब्लैकआउट रहा। पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में भी बिजली बंद रही। सायरन बजते ही लोगों ने लाइटें बंद कर दी थी। अंबाला में एयरपोर्ट की भी सभी लाइटें बंद रही।
हिसार में दुकानदारों ने लाइटें बंद कर भारत माता की जय के नारे लगाए।
इससे पहले मॉक ड्रिल के दौरान अंबाला और पंचकूला में खामियां देखने को मिली। पंचकूला में पुलिस के न पहुंचने पर नगर निगम की कमिश्ननर भड़क गईं। अंबाला में मॉक ड्रिल के लिए जगह की सिलेक्ट नहीं की गई।
हरियाणा में पहले 11 जगहों पर मॉक ड्रिल का फैसला लिया गया था। सुबह मॉक ड्रिल को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी जिलों के DC और SP से मीटिंग की, जिसमें सभी जिलों में मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया।
पंजाब में 20 जगह और चंडीगढ़ व शिमला में मॉक ड्रिल की गई। जालंधर के स्कूलों में मॉक ड्रिल के दौरान बच्चे टेबल के नीचे छिपे।






