Haryana News: हरियाणा में फिर से बनेगी दादरी-रोहतक की मुख्य सड़क, PWD ने जारी किया 37.61 करोड़ टेंडर, इन वाहन चालकों को होगा फायदा

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी के लिए राहत की खबर है। जल्द ही दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग के पुनर्निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से 37.61 करोड़ की लागत ...

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी के लिए राहत की खबर है। जल्द ही दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग के पुनर्निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से 37.61 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का टेंडर भी आवंटित कर दिया है। कहा जा रहा है कि अंतिम स्वीकृति के लिए फाइल CM कमेटी के पास भेजी गई है। टेंडर रेट स्वीकृत होते ही एजेंसी को काम करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जानकारी के मुताबिक, दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक पिछले लंबे समय से परेशान है। करीब दो साल के इंतजार के बाद अब सड़क के पुनर्निर्माण की मांग का रास्ता साफ हो गया है। PWD की ओर से भगवान परशुराम चौक से बौंदकलां नहर तक 24.78 KM लंबी सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 37.61 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हो गया है।

बताया जा रहा है कि अभी दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग जर्जर हालत में है। इससे वाहन चालक यहां से गुजरने में बचते हैं। वे टोल टैक्स भरकर NH-152 D से होकर जाना बेहतर समझते हैं। ऐसे में रोहतक तक की दूरी तय करने में भी वाहन चालकों की जेब पर बोझ बढ़ जाता है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

वहीं, दादरी-रोहतक रोड के फिर से बनने के बाद वाहन चालकों को NH-152 D से आवागमन नहीं करना पड़ेगा।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author