Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि गोहाना उपमंडल के कई गांवों में हुए अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। गोहाना की SDM ने सख्त रुख अपना लिया है और तीन दिन के भीतर कार्रवाई का निर्णय लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 36 जगहों से अवैध कब्जे हटाने की तैयारी कर ली है। इस मामले में गोहाना की एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई है। जिसमें सभी अधिकारियों ने अवैध कब्जा हटाने के लिए रूपरेखा तय की गई है। प्रशासन ने प्रभावी ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए है कि 8 मार्च तक सभी अवैध कब्जे हटाकर रिपोर्ट सौंपे। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के तहत अनिवार्य है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं प्रशासन ने भी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अवैध कब्जे हटाने की इस प्रक्रिया में सहयोग करें। इस दौरान पंचायती भूमि और अन्य सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इन गांवों में होगी कार्रवाई
-गढ़ी सराय नामदार खां
-बड़ौता
-सिवाना
-कथूरा
-कैलाना खास
-शामड़ी सिसान
-शामड़ी लोहचब
-शामड़ी
-रभड़ा
-माहरा
-ठसका
-मिर्जापुर खेड़ी
-मोई हुड्डा
-मदीना
-नूरण खेड़ा
-गंगाना
-घड़वाल
-रिंढाना
-बरोदा
-कासंडी
-चिड़ाना
-भंडेरी
-जसराणा
-छिछड़ाना






