Haryana News: हरियाणा में 7 लोगों की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, अब कॉल डिटेल से खुलेगा राज

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में सामूहिक आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। पंचकूला के सकेतड़ी में किराये रहने वाले परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या का राज अब कॉल डिटेल से खुलेगा। पुलिस पिछले 2 महीने की कॉल डिटेल ...

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में सामूहिक आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। पंचकूला के सकेतड़ी में किराये रहने वाले परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या का राज अब कॉल डिटेल से खुलेगा। पुलिस पिछले 2 महीने की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

इन दिनों जिन फाइनेंसरों ने मृतक प्रवीण मित्तल को कॉल किया और उनकी क्या बात हुई उसके बारे में पूछताछ होगी। पुलिस को अगर किसी फाइनेंसर पर शक हुआ तो उसको भी हिरासत में लिया जा सकता है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

साथ ही पुलिस जिन बैंकों ने प्रवीण मित्तल को लोन राशि के लिए भेजे गए नोटिसों की भी जांच कर रही है। सामूहिक आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस की प्राथमिक जांच में भले ही कर्ज के कारण आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस अभी भी कई एंगल से जांच कर रही है।

जांच के लिए 5 टीम बनाई गई है। एक टीम को देहरादून भेजा गया है, तो दूसरी को साइबर से जुड़ी जांच में लगाया गया है। पुलिस भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रवीण मित्तल के जीवन में क्या चल रहा था कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। या फिर किसी ने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author