Haryana News: हरियाणा के मगन सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, इंस्पेक्टर नहीं है दिव्या का प्रेमी दीपक, बार-बार बदल रहा अपनी लोकेशन

Haryana News:  हरियाणा के रोहतक में मगन सुसाइड केस में आरोपी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस 1100 किमी की दूरी तय करके ...

Haryana News:  हरियाणा के रोहतक में मगन सुसाइड केस में आरोपी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस 1100 किमी की दूरी तय करके दोनों को पकड़ने के लिए मुंबई पहुंची है। हालांकि, दोनों आरोपी गुरुवार को अपनी लोकेशन बदल कर करीब 300 किमी आगे पहुंच गए है। वहीं कुछ देर के लिए फोन खोलकर लोकेशन दी और जब पुलिस वहां तक पहुंची तो दोनों ने अपना लोकेशन चेंज कर दिया।

18 जून को मगन ने की थी आत्महत्या

Big revelation in Magan suicide case, Divya's boyfriend Deepak is not an inspector, changing his location again and again

खबरों की मानें, तो पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्पेक्टर नहीं है, बल्कि कॉस्टेबल है। उसने केवल दिव्या और मगन को ही खुद को इंस्पेक्टर बताया था। इस मामले में रोहतक पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल, 18 जून को डोभ गांव के मगन उर्फ अजय ने पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक से तंग आकर सुसाइड कर ली थी। आत्महत्या के पीछे पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी दीपक के साथ अश्लील वीडियो देखने से वह बुरी तरह से टूट गया था।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

पिता को मारने की बना रहे थे दबाब

आरोप है कि दोनों आरोपी लगातार मगन पर उसके पिता को मारने का दबाव बना रहे थे। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बहु अकबरपुर थाना पुलिस मुंबई गई है। जब पुलिस गुरुवार शाम को 300 किमी दूर मिलने वाली लोकेशन पर पहुंची तो वहां से भी दोनों भाग गए थे।

क्या बोली पुलिस

वहीं इस मामले में बहु अकबरपुर  थाना प्रभारी  नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मुंबई गई हुई है, लेकिन आरोपी लोकेशन बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह करने में लगे हुए है। पुलिस कर्मियों की टीम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।  इसके लिए महाराष्ट्र पुलिस से भी मदद ली जा रही है। आरोपी दीपक इंस्पेक्टर नहीं है, बल्कि कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author