Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां नशा विरोधी साइकिल यात्रा में 35 हजार रुपए के लड्डू और टैंट का बिल दिखाना सरपंच को भी पड़ गया है। खबरों की मानें, तो जिले के डीसी मनदीप कौर ने पंचायत फंड में अनियमितताओं के आरोप में भूना खंड के गांव बुवान की सरपंच परमजीत कौर को सस्पेंड कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सरपंच परमजीत कौर को पहले भी सस्पेंड किया जा चुका है। हालांकि, उन्हें 15 दिन बाद ही बहाल कर दिया गया था। खबरो की मानें, तो गांव बुवान में साइकिल यात्रा निकाली गई थी। इसमें दो डीएसपी समेत कई अधिकारियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया था। इस साइकिल यात्रा में 35 हजार रुपए का लड्डू का बिल दिखाया गया है। जांच में यह खर्च न केवल नियमों के खिलाफ पाया गया, बल्कि खर्च जस्टीफाई भी नहीं हो सका।
वहीं सरपंच पर शपथ ग्रहण समारोह में टैंट हाउस का भी फर्जी बिल बनाने का आरोप है। ग्राम पंचायत की कैश बुक में 4,625 रुपए का भुगतान एक टैंट हाउस को किया हुआ दिखाया गया है। जिसे जांच में फर्जी पाया गया है। जिसके बाद उन पर यह एक्शन लिया गया है।






